Begusarai News : खेत में पटवन कर रहे मजदूर की करेंट लगने से हुई मौत

Begusarai News : थाना क्षेत्र के नौरंगा दियारा बहियार में गुरुवार को खेत में पटवन कर रहे एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गयी.
बलिया. थाना क्षेत्र के नौरंगा दियारा बहियार में गुरुवार को खेत में पटवन कर रहे एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गयी. मृतक मजदूर की पहचान थाना क्षेत्र के मनसेरपुर निवासी स्वर्गीय सुखो यादव के 50 वर्षीय पुत्र कामो यादव के रूप में की गयी है. जबकि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया गया है.
बलिया थाना क्षेत्र के नौरंगा दियारा बहियार में हुई घटना
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक कामो यादव मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. जो गुरुवार को नौरंगा दियारा बहियार में शादीपुर करारी के एक किसान के खेत में पटवन करने गया था. इसी बीच बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद आननफानन में आसपास कम कर रहे मजदूरों के द्वारा घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गयी. साथ ही इलाज के लिये उसे पीएचसी बलिया लाया गया, जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया.घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम
मृतक के संबंध में बताया जाता है कि उसके चार पुत्र एवं एक पुत्री है. बड़ा पुत्र 25 वर्षीय रणबीर कुमार यादव, 20 वर्षीय राम कुमार, 17 वर्षीय शिवकुमार एवं 12 वर्षीय प्रिंस कुमार है. जबकि 15 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट चुकी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




