बरौनी रेल परिसर में बेसुध होकर गिरा अधेड़ यात्री, सिर फटा

Updated:
विज्ञापन
बरौनी रेल परिसर में बेसुध होकर गिरा अधेड़ यात्री, सिर फटा

घने कोहरे और कंपकपाती ठंड ने आमलोगों एवं आम राहगीरों का जीना मुहाल किया हुआ है. शुक्रवार की अहले सुबह लगभग 06 बजे बरौनी जंक्शन पूछताछ कांउटर एवं अनारक्षित टिकट घर के बाहर स्टेशन मुख्य परिसर में रेल यात्रा करने पहुंचा यात्री अचानक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

बरौनी. घने कोहरे और कंपकपाती ठंड ने आमलोगों एवं आम राहगीरों का जीना मुहाल किया हुआ है. शुक्रवार की अहले सुबह लगभग 06 बजे बरौनी जंक्शन पूछताछ कांउटर एवं अनारक्षित टिकट घर के बाहर स्टेशन मुख्य परिसर में रेल यात्रा करने पहुंचा यात्री अचानक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल कि पहचान किऊल निवासी लगभग 55 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में किया गया है. स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों ने घटना की सूचना रेल पुलिस को दिया. जिसके बाद जीआरपी बरौनी पुलिस ने घायल व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा उपरांत बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. जानकारों के मुताबिक कंपकंपती ठंड के कारण अचानक यात्री बेसुध होकर गिर पड़ा. इस घटना में यात्री का सर फट गया और वह लहूलुहान हो गया. लोगों ने बताया कि बरौनी जंक्शन परिसर में बढ़ती ठंड को देखते हुए यात्री सुविधा को लेकर ठंड से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं है. जबकि बरौनी जंक्शन मुख्य द्वारा के पास काफी खाली जगह है जहां अगर रेल प्रशासन अलाव की व्यवस्था कर देती तो सफर करने आने जाने वाले यात्री और आमराहगीर को ठंड से बचाव में कुछ राहत मिल पाता और ठंड के कारण यात्रा करने वाले यात्री ठंड से खुद का बचाव कर पाते. वहीं घटना के संबंध में बरौनी जीआरपी इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि घायल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया है. जहां उसकी स्थिति ठीक है. वहीं इस घटना ने बरौनी जंक्शन पर बढ़ती ठंड को लेकर रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा व्यवस्था की पोल खोल दी है. जो क्षेत्र में चर्चा का विषय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन