दो पक्षों में मारपीट, चाकू गोदकर युवक को किया घायल

नावकोठी पंचायत में दो पक्षों में मारपीट हो गयी. जिसमें एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया गया.
नावकोठी. नावकोठी पंचायत में दो पक्षों में मारपीट हो गयी. जिसमें एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया गया. घायल नावकोठी वार्ड संख्या 13 के मो गफूर के पुत्र मो इसराइल ने बताया कि गांव के ही मो रहमत एवं उसका पुत्र अल्ताफ उर्फ छोटू एवं तीन अज्ञात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. इसराइल की आंख पर चाकू से हमला किया गया. लोगों ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावकोठी में भर्ती कराया जहां चिकित्सा पदाधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया. इस सिलसिले में स्थानीय थाना को पीड़ित के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है. थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अमरजीत तिवारी ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




