चलती ट्रेन से उतरने में प्लेटफॉर्म पर गिरी महिला यात्री, बची जान

Updated:
विज्ञापन
चलती ट्रेन से उतरने में प्लेटफॉर्म पर गिरी महिला यात्री, बची जान

बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर अपने ड्यूटी में तैनात आरपीएफ जवान की सूझबूझ से एक महिला यात्री की जान बचायी गयी.

विज्ञापन

बेगूसराय. बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर अपने ड्यूटी में तैनात आरपीएफ जवान की सूझबूझ से एक महिला यात्री की जान बचायी गयी. दरअसल, गाड़ी संख्या- 03350 दानापुर- सहरसा स्पेशल फेयर ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 09 बजकर 55 मिनट पर प्लेटफॉर्म संख्या-02 पर पहुंची एवं 10 बजे खुल गयी. गाड़ी खुलने के तुरंत बाद जनरल कोच से एक महिला यात्री प्लेटफॉर्म पर उतरने के प्रयास में गिर गयी, जबकि उसके पीछे महिला के पति भी चलती गाड़ी से ही ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर उतरे. चलती ट्रेन से उतरने के दौरान गिर रही महिला यात्री को प्लेटफॉर्म ड्यूटी में तैनात आरपीएफ आरक्षि रंजीत कुमार द्वारा उठाया गया, ताकि वह प्लेटफॉर्म से नीचे ट्रैक पर ना चली जाये.

घायलावस्था में महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट कमांडर अरविंद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त घायल महिला की पहचान खगड़िया जिला के पसराहा थाना क्षेत्र के झंझरा निवासी जय कुमार की पत्नी संजू कुमारी के रूप में की गयी. वहीं महिला आरपीएफ कर्मी आरती कुमारी के सहयोग से घायल महिला यात्री को व्हीलचेयर के सहयोग से प्लेटफॉर्म संख्या-02 से एक पर लाया गया. जिसके बाद घायल महिला के पति के कहने पर प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया. जहां महिला का प्राथमिक उपचार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन