हत्या मामले में फरार 10 हजार रुपये का इनामी बदमाश अवधेश सहनी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
हत्या मामले में फरार 10 हजार रुपये का इनामी बदमाश अवधेश सहनी गिरफ्तार

पुलिस को आज एक और सफलता मिली है. पुलिस टीम, जिला आसूचना इकाई एवं चीता बल के संयुक्त कार्रवाई में 10 हजार रुपये का इनामी अपराधी वीरपुर थाना क्षेत्र के सहुरी निवासी अवधेश सहनी को लोहिया नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

बेगूसराय. पुलिस को आज एक और सफलता मिली है. पुलिस टीम, जिला आसूचना इकाई एवं चीता बल के संयुक्त कार्रवाई में 10 हजार रुपये का इनामी अपराधी वीरपुर थाना क्षेत्र के सहुरी निवासी अवधेश सहनी को लोहिया नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है.अवधेश सहनी की गिरफ्तारी से सहुरी निवासी मोहम्मद आजाद हत्याकांड का खुलासा हो गया है. अवधेश सहनी ने शराब कारोबार के चक्कर में इ-रिक्शा चालक मोहम्मद आजाद की हत्या सहयोगी के साथ मिलकर की थी. 25 फरवरी को आजाद की हत्या कर लाश को मटिहानी थाना क्षेत्र के चकबल्ली मल्हीपुर दियारा में फेंक दिया था. प्रेसवार्ता में एसपी मनीष ने बताया कि अवधेश सहनी पर वीरपुर एवं बरौनी थाना में हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट, उत्पाद अधिनियम सहित अन्य गंभीर अपराध के पांच मामले दर्ज हैं. मोहम्मद आजाद की हत्या के बाद यह फरार चल रहा था. इसके अपराध को देखते हुए 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था. एसपी ने बताया कि अवधेश सहनी ने 25 फरवरी को इ-रिक्शा चालक मोहम्मद आजाद को भाड़ा में जाने को कहकर घर से बुलाकर ले गया तथा अपने सहयोगी साथी के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर दी थी. चकबल्ली दियारा से सिमरिया घाट जाने वाली सड़क के किनारे गेहूं के खेत में उसकी लाश मिली थी. इसमें अवधेश की संलिप्तता सामने आई तथा खुलासा हुआ कि शराब कारोबार में हत्या हुई है. तभी से गिरफ्तारी के लिए छिपने के सभी संभावित जगहों पर लगातार छापेमारी करायी जा रही थी. इसके बाद इनपुट के आधार पर वीरपुर थाना, जिला आसूचना इकाई एवं चीता बल के द्वारा लोहियानगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन