घर में खिलौना उतारने के दौरान करेंट की चपेट में आया बच्चा, मौत

Updated:
विज्ञापन
घर में खिलौना उतारने के दौरान करेंट की चपेट में आया बच्चा, मौत

बुधवार की सुबह अपने ही घर में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बलिया. बुधवार की सुबह अपने ही घर में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सालेहचक पंचायत अंतर्गत हुसैनीचक वार्ड नंबर 12 निवासी राजीव पासवान के आठ वर्षीय पुत्र कल्लू कुमार के रूप में की गयी है. परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह मृतक अपने चदरा के घर में खिलौना उतार रहा था. इसी दौरान चदरा में करेंट प्रवाहित होने के कारण वह करेंट की चपेट में आ गया. आनन-फानन में परिजनों के द्वारा इलाज के लिये बलिया पीएचसी लाया गया.

बलिया थाना क्षेत्र की सालेहचक पंचायत के हुसैनीचक वार्ड-12 की घटना

जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. हालांकि परिजनों के द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया. मृतक तीन भाई एवं एक बहन में सबसे छोटा था. पिता गाड़ी चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं. परिजनों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व ही मृतक का हार्ट सर्जरी कराया गया था, जो घर पर ही रहकर पढ़ाई करता था. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. मृतक का अंतिम संस्कार बुधवार की शाम परिजनों के द्वारा कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन