ePaper

बलिया में सीबीआइ टीम की रेड, आठ घंटे तक मो हासिर खुर्शीद से हुई पूछताछ

Updated at : 02 Jan 2026 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
बलिया में सीबीआइ टीम की रेड, आठ घंटे तक मो हासिर खुर्शीद से हुई पूछताछ

शुक्रवार को राजधानी दिल्ली से आयी केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुये बलिया थाना क्षेत्र के ऊपरटोला वार्ड नं. 8 में छापेमारी कर सघन जांच के साथ घंटों पूछताछ किया गया.

विज्ञापन

बलिया. शुक्रवार को राजधानी दिल्ली से आयी केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुये बलिया थाना क्षेत्र के ऊपरटोला वार्ड नं. 8 में छापेमारी कर सघन जांच के साथ घंटों पूछताछ किया गया. स्थानीय पुलिस के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार बताया गया है कि 31.12.2025 को दिल्ली सीबीआइ के द्वारा दर्ज की गयी कांड संख्या आरसीओयू 8/2025/एस0019 के तहत सीबीआई नई दिल्ली की टीम बलिया पहुंची थी. जो छोटी बलिया के ऊपरटोला वार्ड 8 जामा मस्जिद के समीप स्थित मो खुर्शीद अनवर के पुत्र मो हासिर खुर्शीद से गहन पूछताछ किया गया है. बताया जाता है कि टीम सुबह 10 बजे से संध्या 5 बजे तक लगातार पूछताछ करती रही. इस दौरान न तो कोई अंदर से बाहर आया और न ही कोई बाहर से अंदर जा सका. इस दौरान बलिया पुलिया आरोपी के घर के बाहर लगातार सुरक्षा में तैनात दिखे. इस छापेमारी को लेकर स्थानीय लोगों में लगातार उत्सुकता बनी रही. लोग केंद्रीय एजेंसी की टीम किस चीज की जांच को लेकर ऊपर टोला के हासीर खुर्शीद के घर आई है इस पर आस-परोश में दिनभर चर्चा बनी रही. सीबीआई टीम के जाने तक किसी को इस पूछताछ की भनक तक नहीं लग सकी. पूछताछ के बाद केंद्रीय एजेंसी सीबीआई ऊपर टोला से सीधे बलिया थाना पहुंची, जहां से वे अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गये. जानकार बताते हैं कि सीबीआइ भ्रष्टाचार, संगठित अपराध एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामले की ही जांच करती है. अब देखना है कि इस जांच में कौन सा मामला सामने आता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन