बेलगाम टैंकलॉरी की ठोकर से ठेला चालक गंभीर रूप से जख्मी

Updated:
विज्ञापन
बेलगाम टैंकलॉरी की ठोकर से ठेला चालक गंभीर रूप से जख्मी

खोदावंदपुर पोखर के निकट बेगूसराय- रोसड़ा मुख्य पथ एसएच- 55 पर मंगलवार को बेलगाम टैंकलोरी की ठोकर से ठेला चालक एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

विज्ञापन

खोदावंदपुर. खोदावंदपुर पोखर के निकट बेगूसराय- रोसड़ा मुख्य पथ एसएच- 55 पर मंगलवार को बेलगाम टैंकलोरी की ठोकर से ठेला चालक एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गयी और जख्मी युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने जख्मी ठेला चालक को प्राथमिकी उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख उसे बेहतर के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया. जख्मी युवक की पहचान चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के चेरिया गांव निवासी भोला साह के 30 वर्षीय पुत्र रमेश साह के रूप में की गयी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि साइकिल सवार व ठेला चालक दोनों आपस में सहोदर भाई था, जो अलग अलग कार्य निपटा करके अपने घर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही एक बेलगाम टैंकलोरी साइकिल सवार को ठोकर मारते हुए ठेला से टकरा गया, जिससे दोनों भाई जख्मी हो गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस एवं खोदावंदपुर थाने के पुअनि अख्तर हुसैन दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहन जांच पड़ताल करने में जुट गयी और दुर्घनाकारित टैंकलोरी एवं क्षतिग्रस्त ठेला व साईकिल को अपने कब्जे में ले लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन