ePaper

112 लीटर शराब के साथ धंधेबाज किया गया गिरफ्तार

Updated at : 16 Aug 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
112 लीटर शराब के साथ धंधेबाज किया गया गिरफ्तार

फफौत पंचायत के चकवा गांव से पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम 112 लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

खोदावंदपुर. फफौत पंचायत के चकवा गांव से पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम 112 लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान चकवा गांव स्थित वार्ड 13 निवासी स्व. प्रभु महतो के पुत्र शिव कुमार उर्फ शिव पुकार महतो के रूप में की गयी. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापामारी में 112 लीटर विदेशी शराब एवं एक मोबाइल जप्त किया गया है. उन्होंने बताया कि छापामारी अभियान के दौरान पुलिस दल को अंग्रेजी शराब ऑफिसर च्वाइस ब्रांड के 180 एम एल का 624 पाउच मिला, जो फ्रूटी शीतल पेय पदार्थ के जैसे डिब्बे में था. थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब के धंधे में शामिल युवक के विरुद्ध प्राथमिक थाना कांड संख्या- 78/2025 दर्ज कर उसे शनिवार को न्यायिक अभिरक्षा में बेगूसराय भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये शराब धंधेबाज की पुलिस को पहले से ही तलाश थी. सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर अवैध शराब धंधे में शामिल धंधेबाज को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष के अलावे पुअनि अख्तर हुसैन, श्रवण कुमार व अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन