बरात में डीजे नहीं लाने पर मारपीट कर बरातियों को भगाया, दूसरे लड़के से कर दी बेटी की शादी

Updated:
विज्ञापन
बरात में डीजे नहीं लाने पर मारपीट कर बरातियों को भगाया, दूसरे लड़के से कर दी बेटी की शादी

मंसूरचक (बेगूसराय) : मंसूरचक थाने की साठा पंचायत स्थित चक्का गांव में बरात में डीजे नहीं देख लड़की पक्ष के लोगों ने बरातियों को लाठी-डंडे से पीट कर भगा दिया और और दूल्हे को पांच घंटे तक बंधक बनाये रखा. लड़कीवालों का गुस्सा इतने पर ही शांत नहीं हुआ. उन्होंने दूसरे लड़के से लड़की शादी […]

विज्ञापन
मंसूरचक (बेगूसराय) : मंसूरचक थाने की साठा पंचायत स्थित चक्का गांव में बरात में डीजे नहीं देख लड़की पक्ष के लोगों ने बरातियों को लाठी-डंडे से पीट कर भगा दिया और और दूल्हे को पांच घंटे तक बंधक बनाये रखा. लड़कीवालों का गुस्सा इतने पर ही शांत नहीं हुआ. उन्होंने दूसरे लड़के से लड़की शादी कर दी. जानकारी के अनुसार, साठा चक्का निवासी महेश पासवान की बेटी की शादी बछवाड़ा प्रखंड के झमटिया गांव निवासी हरिचरण पासवान के बेटे बबलू कुमार के साथ 19 अप्रैल को होनी थी़ बरात दुल्हन के घर पहुंची.
लेकिन, बरात में डीजे बाजा नहीं देख कर लड़की पक्ष के लोग भड़क गये. इसके बाद बरातियों का स्वागत लाठी-डंडे से होने लगा़ इसी बीच बंधक बना दूल्हा भाग गया़ इसके बाद गुरुवार की सुबह सरदारगंज दलसिंहसराय निवासी अशोक पासवान के पुत्र जितेंद्र पासवान के साथ लड़की की शादी करा दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन