8.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

रामविलास सिंह नगर निगम क्रय समिति के अध्यक्ष बने

बेगूसराय : नगर निगम की सामान्य बैठक के प्रस्ताव संख्या छह पर लिए गये निर्णयानुसार महापौर से समितियों के गठन के लिए प्राधिकृत किया गया है. जिसके निमित महापौर द्वारा दस सदस्यीय क्रय समिति का गठन किया गया. जिसमें पार्षद रामविलास सिंह को क्रय समिति का अध्यक्ष एवं गौतम राम,मेहरू निशा,नगर आयुक्त नगर निगम बेगूसराय […]

बेगूसराय : नगर निगम की सामान्य बैठक के प्रस्ताव संख्या छह पर लिए गये निर्णयानुसार महापौर से समितियों के गठन के लिए प्राधिकृत किया गया है. जिसके निमित महापौर द्वारा दस सदस्यीय क्रय समिति का गठन किया गया. जिसमें पार्षद रामविलास सिंह को क्रय समिति का अध्यक्ष एवं गौतम राम,मेहरू निशा,नगर आयुक्त नगर निगम बेगूसराय ,सहायक आयुक्त वाणिज्य कर बेगूसराय,महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र बेगूसराय,

जिला लेखा पदाधिकारी बेगूसराय,उप नगर आयुक्त नगर निगम,कार्यपालक अभियंता नगर निगम एवं सहायक अभियंता नगर निगम को सदस्य बनाया गया है. इस मौके पर क्रय समिति के अध्यक्ष रामविलास सिंह ने कहा कि निगम के द्वारा जो जिम्मेदारी दी गयी है. मेरा प्रयास होगा कि उस जिम्मेवारी पर खरा उतर सकूं. बड़ी संख्या में लोगों ने क्रय समिति के अध्यक्ष बनाये जाने पर इसके लिए बेगूसराय निगम के महापौर उपेंद्र प्रसाद सिंह को बधाई दी है.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel