दवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने वाहनों, दुकानों में आग लगायी

Updated:
विज्ञापन
दवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने वाहनों, दुकानों में आग लगायी

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले के नगर थाना अंतर्गत नौलक्खा रोड से गुजर रहे एक दवा व्यवसायी की बीती देर रात्रि में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी.पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने आज बताया कि दवा व्यवसायी का नाम शिवनंदन शर्मा उर्फ विशो शर्मा (50) है जो कि वार्ड संख्या 42 के […]

विज्ञापन

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले के नगर थाना अंतर्गत नौलक्खा रोड से गुजर रहे एक दवा व्यवसायी की बीती देर रात्रि में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी.पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने आज बताया कि दवा व्यवसायी का नाम शिवनंदन शर्मा उर्फ विशो शर्मा (50) है जो कि वार्ड संख्या 42 के शर्मा टोला निवासी हैं.

उन्होंने बताया कि शर्मा नगर निगम का चुनाव लड़ने वाले थे, ऐसे में चुनावी रंजीश को लेकर उनकी हत्या किए जाने की आशंका है.

मनोज ने बताया कि इस हत्या से अक्रोशित स्थानीय लोगों ने एक स्कार्पियो वाहन, एक मोटरसाइकिल और तीन दुकानों को आग के हवाले कर दिया.

इस घटना के विरोध में दवा व्यवसायी संघ ने आपात बैठक कर आज 24 घंटे तक जिले की सभी दवा दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है तथा हत्या को लेकर संघ के एक शिष्टमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा है.

मनोज ने बताया कि मृतक के शव का आज सुबह पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की छानबीन की शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन