सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर की मौत

बेगुसराय : थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 31 स्थित भोला पेट्रोल पंप के आगे गुरुवार की देर रात्रि पूर्णिया से पटना जा रही स्कॉर्पियो ट्रक के झांसे में आकर खाई में पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें स्कॉर्पियो पर सवार अररिया निवासी पूर्णिया सदर थाने के सब इंसपेक्टर 32 वर्षीय संजीव कुमार रजक की […]
बेगुसराय : थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 31 स्थित भोला पेट्रोल पंप के आगे गुरुवार की देर रात्रि पूर्णिया से पटना जा रही स्कॉर्पियो ट्रक के झांसे में आकर खाई में पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें स्कॉर्पियो पर सवार अररिया निवासी पूर्णिया सदर थाने के सब इंसपेक्टर 32 वर्षीय संजीव कुमार रजक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. इस हादसे में एक अन्य सब इंसपेक्टर मनीष कुमार झा,सिपाही नालंदा निवासी फूलचंद यादव, चालक पूर्णिया सिटी के जावेद खान, कैदी गुलाबबाग निवासी अभिषेक घायल हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी रंजन कुमार,थानाध्यक्ष अजित कुमार पुलिस बल के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर मृत सब इंसपेक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया.
वहीं इस हादसे में घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भरती कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव को पूर्णिया से आये पुलिस अधिकारी को सौंप दिया गया. इस मौके पर पहुंचे पूर्णिया जिला पुलिस के पदाधिकारियों ने नम आंखों के बीच सब इंसपेक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित किया. पूर्णिया से आये पुलिसकर्मियों ने बताया कि उक्त सब इंसपेक्टर काफी मिलनसार पुलिस पदाधिकारी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




