24.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

शक्षिक के निधन पर शोक की लहर

शिक्षक के निधन पर शोक की लहर तसवीर-1,- शिक्षक के निधन पर शोक व्यक्त करते शिक्षक शोकसभा का किया गया आयोजनबेगूसराय(नगर). शहर के जेके उच्च विद्यालय में कार्यरत शिक्षक पोखड़िया निवासी वीरेंद्र कुमार शनिवार की अहले सुबह बीमारी के कारण निधन हो गया. शिक्षक के निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर […]

शिक्षक के निधन पर शोक की लहर तसवीर-1,- शिक्षक के निधन पर शोक व्यक्त करते शिक्षक शोकसभा का किया गया आयोजनबेगूसराय(नगर). शहर के जेके उच्च विद्यालय में कार्यरत शिक्षक पोखड़िया निवासी वीरेंद्र कुमार शनिवार की अहले सुबह बीमारी के कारण निधन हो गया. शिक्षक के निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर छा गयी. इस मौके पर जेके उच्च विद्यालय के प्रांगण में शिक्षकों, कर्मियों व छात्र-छात्राओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानाध्यापिका बिंदू कुमारी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक वीरेंद्र एक जीवंत शिक्षक थे. वे अपने कर्तव्यपालन के प्रति जवाबदेह थे. उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है. इस मौके पर ओमर बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामतनुक राय , ललन कुमार सिन्हा, मो मेहताब अशरफ, अजय कुमार, निरंजन कुमार, माया शर्मा, पिंकी कुमारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामतनुक राय समेत अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया. कांग्रेस नेता अरुण कुमार पासवान ने भी शिक्षक के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें