बेगूसराय: कोरिया के पास खेत में मिला 45 वर्षीय शख्स का शव, परिवार के एकलौते कमाने वाले थे
बेगूसराय सदर अस्पताल की फाइल तस्वीर.
कोरिया गांव के पास खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय विनोद पंडित का शव मिला. परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य की अचानक मौत से मातम पसर गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Begusarai News : बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कोरिया गांव के रहने वाले विनोद पंडित (45) का शव गांव के पास खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला. विनोद पंडित कल सुबह घर से निकले थे. लेकिन जब वे काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. बाद में ग्रामीणों की सूचना पर रात में उनका शव खेत से बरामद किया गया.
मृतक के भतीजे मनीष ने घटना के संबंध में बताया कि राजेंद्र पंडित का पुत्र विनोद पंडित मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे घर से निकले थे. घर से निकलते समय उन्होंने अपनी पत्नी से कहा था कि जो भी गंदे कपड़े हैं, उन्हें धोकर रख देना, क्योंकि अगले दिन उन्हें काम पर निकलना है. सुबह निकलने के बाद वे दिनभर वापस नहीं आए. दोपहर और शाम तक जब कोई अता-पता नहीं चला, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू कर दी. काफी तलाश करने के बाद भी जब विनोद पंडित का कोई सुराग नहीं मिला.
इसी दौरान रात में गांव के कुछ लोगों ने मेरे पिता मनोज पंडित को जानकारी दी कि विनोद खेत में अचेत हालत में पड़े हुए हैं. सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे वहां देखा तो विनोद पंडित की मौत हो चुकी थी. हमलोग आनन-फानन में शव को उठाकर घर लेकर आए.
मनीष ने बताया कि विनोद पंडित परिवार के एक मात्र कमाने वाले सदस्य थे. वे अक्सर कोलकाता, मुंबई, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में जाकर मजदूरी का काम किया करते थे. फिलहाल विनोद पंडित की अचानक हुई मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव में इस घटना के बाद से मातम पसरा हुआ है.
इधर सूचना मिलते ही पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का खुलासा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










