35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अनिल बखरी व अमर साहेबपुरकमाल के लिए बने संयोजक

बेगूसराय(नगर). भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देने के लिए बखरी एवं साहेबपुरकमाल विधानसभा क्षेत्र के सदस्यता अभियान समिति की घोषणा भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि बेगूसराय भाजपा ने सदस्यता अभियान को युद्ध स्तर पर लिया है. इसी के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान समिति […]

बेगूसराय(नगर). भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देने के लिए बखरी एवं साहेबपुरकमाल विधानसभा क्षेत्र के सदस्यता अभियान समिति की घोषणा भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि बेगूसराय भाजपा ने सदस्यता अभियान को युद्ध स्तर पर लिया है. इसी के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान समिति का गठन किया गया है. सदस्यता को लेकर 17 जनवरी को जिला कार्यालय में मंडल अध्यक्ष, सदस्यता प्रभारी, मंडल प्रभारी का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे. इसी कड़ी को गति देने के लिए बखरी विधान सभा का सदस्यता अभियान समिति का संयोजक शशि कुमार उर्फ अमर को बनाया गया है. जिलाध्यक्ष ने बताया कि बखरी विधानसभा के अन्य सदस्य के रू प में अनिल देव, मनोज यादव, नागेश्वर महतो, सुरेंद्र पासवान, सुरेंद्र केसरी, अवध किशोर सिंह, रामशंकर सिंह, इशरत खातून, भग्वान सिंह,अरबिंद सिंह सदस्य बनाये गये हैं. इसी तरह से साहेबपुरकमाल विधान सभा के लिए सुनील चौधरी, एहतेशाम अहमद, लाला तांती, रीना यादव, सुबोध कुमार सिंह, मनोज सिंह, उदय सिंह,व्यासदेव यादव, जर्नादन पटेल, ज्योति प्रताप सदस्य बनाये गये हैं. जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी जनप्रतिनिधि एवं इस विधानसभा के अंर्तगत पड़ने वाले मंडल के जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष पदेन सदस्य इस अभियान समिति के होंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें