ePaper

रॉयल्स ने बीपी लायंस को 26 रनों से हराया

Updated at : 08 Jan 2020 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
रॉयल्स ने बीपी लायंस को 26 रनों से हराया

बेगूसराय : स्मृति शेष डॉ भोला प्रसाद सिंह व मणि कुमार सिंह के स्मृति में खेले जा रहे बेगूसराय प्रीमियर लीग छठे मुकाबले में बरौनी रिफाइनरी रॉयल्स ने बीपी लायंस को 26 रनों से हराया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरौनी रिफाइनरी रॉयल्स की पूरी टीम 100 रनों पर सिमट गयी. बरौनी रिफाइनरी रॉयल्स […]

विज्ञापन

बेगूसराय : स्मृति शेष डॉ भोला प्रसाद सिंह व मणि कुमार सिंह के स्मृति में खेले जा रहे बेगूसराय प्रीमियर लीग छठे मुकाबले में बरौनी रिफाइनरी रॉयल्स ने बीपी लायंस को 26 रनों से हराया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरौनी रिफाइनरी रॉयल्स की पूरी टीम 100 रनों पर सिमट गयी.

बरौनी रिफाइनरी रॉयल्स की तरफ से सर्वाधिक रन सागर ने 24 और कप्तान भारत ने 19 रन बनाया. वहीं बीपी लायंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए वासुदेव को चार विकेट नीरज और सुमित को दो-दो विकेट प्राप्त हुए.
जवाब में उतरे बीपी लायंस की पूरी टीम 75 रनों पर सिमट गयी. बीपी लाइंस की ओर से सर्वाधिक रन आदर्श ने 16 और शुभम ने 14 रन बनाये. वहीं बरौनी रिफाइनरी रॉयल्स की तरफ से तेज गेंदबाज रोहन सिंह ने चार विकेट झटके. बरौनी रिफाइनरी रॉयल के गेंदबाज भारत और कुलवंत ने दो-दो विकेट प्राप्त किये.
मैन ऑफ द मैच रोहन सिंह को बाबू खान बीपीएल अध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान, मीडिया प्रभारी विवेक कुमार, सचिव राजीव कुमार प्रदीप के द्वारा दिया गया. आज के मैच के मुख्य निर्णायक मो शकील और कंचन थे. उद्घोषक के रूप में बेगूसराय क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, प्रेमरंजन पाठक और निराला थे.
स्कोरर के रूप में सौरभ कुमार थे. इस मौके पर दिलजीत कुमार, कृष्ण मोहन पप्पू, दीपक कुमार, मो सोहेल, रवि कुमार, सनोज मैकगिल उपस्थित थे. मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि कल का मैच बेगूसराय कैपिटल बनाम बरौनी रिफाइनरी रॉयल्स के बीच खेला जायेगा.
मैच में भवंदा ने भरौल को 38 से हराया
भगवानपुर . प्रखंड क्षेत्र के सूर्यपूरा चौक स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में स्थानीय कपिल स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब के सौजन्य से मैच का आयोजन किया गया है. जिसका उद्घाटन मंगलवार को बीडीओ अजय कुमार, सीओ कुमार नलिनीकांत, स्थानीय जिला पार्षद रामस्वार्थ साह, पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार राय तथा भीठसारी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अनिता देवी ने किया . उद्घाटन मैच भवंदा और भरौल के बीच हुआ .
भवंदा की टीम ने 164 रन बनाये वहीं जबाब में भरौल कूल 126 रनों पर सिमट गयी .कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार तथा रणधीर साह ने किया. स्वागत भाषण पंचायत समिति सदस्य अनिता देवी ने किया .व्यवस्थापक कनिष्क, दीपक,रणवीर,गौतम,पवन का कार्य सराहनीय रहा .
सूबेदार श्याम सुंदर राय स्मृति कप पर सुजानपुर ने जमाया कब्जा
गढ़पुरा. प्रखंड के उच्च विद्यालय कुम्हारसों परिसर में आयोजित सूबेदार श्याम सुंदर स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में कोरैय सुजानपुर की टीम ने सैदपुर को 131 रनों से हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. कोरैय टीम के कप्तान अभिषेक कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेटों पर 195 रन बनाये . सैदपुर की टीम की बल्लेबाजी शुरुआती दौर में ही लड़खड़ा गयी और पूरी टीम 64 रनों पर सिमट गयी.
कोरैय टीम के विक्की कुमार फर्स्ट मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया वही विक्की सेकेंड को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया. पुरस्कार वितरण के दौरान बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के जिलाध्यक्ष संजय सिंह व बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ बेगूसराय के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने कहा कि आप लोग क्रिकेट के प्रति लगाव बढ़ाइये.
हमलोग जिला क्रिकेट संघ की तरफ से पूरी मदद करेंगे. विजेता टीम को बेगूसराय क्रिकेट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सचिव मृत्युंजय कुमार बीरेश एवं कुम्हारसों मुखिया सौरभ कुमार ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी प्रदान किया. बताते चलें कि उक्त टूर्नामेंट कुम्हारसों मुखिया सौरभ कुमार ने अपने पिता स्वर्गीय श्यामसुंदर राय के यादगार में आयोजित किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन