ePaper

भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह का फोन उनके संसदीय क्षेत्र में चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 19 Dec 2019 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह का फोन उनके संसदीय क्षेत्र में चोरी, प्राथमिकी दर्ज

बेगूसराय : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के निजी सलाहकार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है कि मंत्री का एक मोबाइल फोन बेगूसराय के रिफाइनरी गेस्ट हाउस परिसर से बुधवार की सुबह चोरी हो गया. इस फोन से मंत्री का ट्विटर, फेसबुक, नमो पेज समेत अन्य अकाउंट संचालित किया जाता था. बिहार के बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से […]

विज्ञापन

बेगूसराय : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के निजी सलाहकार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है कि मंत्री का एक मोबाइल फोन बेगूसराय के रिफाइनरी गेस्ट हाउस परिसर से बुधवार की सुबह चोरी हो गया. इस फोन से मंत्री का ट्विटर, फेसबुक, नमो पेज समेत अन्य अकाउंट संचालित किया जाता था. बिहार के बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज के निजी सलाहकार अवनीश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘उक्त मोबाइल फोन से मंत्री के ट्विटर, फेसबुक, नमो पेज समेत अन्य अकाउंट का संचालन किया जाता था.’

नगर थाना जांचकर्ता प्रमोद कुमार सिंह ने बताया, ‘‘चोरी हो गए उक्त मोबाइल फोन को सर्विलांस पर रखने के लिए वरीय अधिकारियों से अनुमति ली गयी है.’ गिरिराज अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर थे और बुधवार की सुबह आयोजित जनता दरबार के दौरान व्यस्तता के बीच अज्ञात चोर ने उक्त मोबाइल उड़ा लिया था. जनता दरबार के दौरान सांसद से मिलने बड़ी संख्या में फरियादी एवं कार्यकर्ता पहुंचे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन