कार्यालयों में हिंदी भाषा का अिधक से अिधक करें प्रयोग

बेगूसराय : सरकारी कार्यालयों में हिंदी राजभाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बरौनी, बेगूसराय की बैठक का आयोजन बरौनी रिफाइनरी के ऑफिसर क्लब में किया गया.बैठक की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं प्रभारी अध्यक्ष, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बरौनी, बेगूसराय मानस बरा ने की. निर्मल कुमार दुबे, सहायक […]
बेगूसराय : सरकारी कार्यालयों में हिंदी राजभाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बरौनी, बेगूसराय की बैठक का आयोजन बरौनी रिफाइनरी के ऑफिसर क्लब में किया गया.बैठक की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं प्रभारी अध्यक्ष, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बरौनी, बेगूसराय मानस बरा ने की. निर्मल कुमार दुबे, सहायक निदेशक, क्षेत्रीय कार्यालय, कोलकाता बैठक के मुख्य अतिथि थे. जिन्होंने मानस बरा, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), टीके बीएसइ, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) की उपस्थिति में दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की. पिछली नराकास बैठक (31 जुलाई 2019 ) के कार्यवृत्त की पुष्टि तथा हिंदी के प्रगामी प्रयोग की समीक्षा की गयी. सभी सदस्य कार्यालयों ने अपने-अपने कार्यालयों में होने वाले हिंदी कार्यान्वयन पर प्रेज़ेंटेशन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










