विद्यालय में सिलिंडर लीकेज से लगी आग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

साहेबपुरकमाल : समस्तीपुर पंचायत के मध्य विद्यालय समस्तीपुर के रसोई घर में एमडीएम बनाने के क्रम में गैस सिलिंडर में आग लग जाने से विद्यालय में अफरातफरी मच गयी. आग लगने की खबर सुनकर कक्षा में बैठे बच्चे विद्यालय छोड़कर भागने लगे. विद्यालय से धुआं निकलते देख आसपास के लोग भी विद्यालय की ओर दौड़ने […]
विज्ञापन
साहेबपुरकमाल : समस्तीपुर पंचायत के मध्य विद्यालय समस्तीपुर के रसोई घर में एमडीएम बनाने के क्रम में गैस सिलिंडर में आग लग जाने से विद्यालय में अफरातफरी मच गयी. आग लगने की खबर सुनकर कक्षा में बैठे बच्चे विद्यालय छोड़कर भागने लगे.
विद्यालय से धुआं निकलते देख आसपास के लोग भी विद्यालय की ओर दौड़ने लगे. आनन-फानन में ग्रामीण आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गये. हालांकि घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड मुख्यालय से अग्निशमन दल भी घटनास्थल पर पहुंच गया, तब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया था.
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को करीब साढ़े दस बजे विद्यालय में वर्ग संचालन हो रहा था. इधर रसोइया रसोई घर में बच्चों के लिए एमडीएम तैयार करने में लगे थे. इसी बीच सिलिंडर में आग लग गयी इससे घबरा कर सभी रसोइया रसोईघर से बाहर निकल गये और सूचना विद्यालय प्रभारी को दी.
तब तक आग की लपटें और बढ़ गयी. विद्यालय में रखा आग बुझाने वाला दो यंत्र भी बेकार साबित हुआ. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया. रसोइयों ने बताया कि वह उस समय खाना बनाने की तैयारी कर रही थी तभी एक सिलिंडर का गैस खत्म हो गया और दूसरे सिलिंडर में जैसे ही रेगुलेटर लगाया और माचिस जलाया कि सिलेंडर में आग पकड़ लिया जिसके बाद पूरे माहौल में अफरा-तफरी मच गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










