ePaper

दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा एक आरोपित को किया गिरफ्तार

Updated at : 04 Dec 2019 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा एक आरोपित को किया गिरफ्तार

बेगूसराय : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघु गांव में बीते दिनों हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के आरोपित अमन कुमार को हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इस मामले में तीन आरोपित अभी भी पुलिस की पकड़ से […]

विज्ञापन

बेगूसराय : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघु गांव में बीते दिनों हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के आरोपित अमन कुमार को हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इस मामले में तीन आरोपित अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इसकी पुष्टि सदर एसडीपीओ राजन सिन्हा ने की है.

बताते चलें कि 29 नवंबर की देर शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघु में दो अपराधियों विश्वजीत कुमार एवं मुनचुन ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. हत्या की सूचना के बाद जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि आरोपितों ने मृतक के साथ पहले पार्टी मनायी और फिर इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस को प्रथम दृष्टया यह लग रहा था की एक अपराधी तूफानी सिंह ग्रुप के सदस्यों ने इस घटना को अंजाम दिया है.
लेकिन पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लिया और जब इस मामले की तह तक पहुंची तो बड़ी एघु के अमन कुमार का नाम इस हत्याकांड में सामने आया. पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतक विश्वजीत कुमार के द्वारा अमन कुमार के घर पर बराबर गोलीबारी की जाती थी तथा खर्चे के लिए पैसे मांगा जाता था. इसी से आक्रोशित होकर अमन कुमार ने एक योजना बनायी और सर्वप्रथम विश्वजीत कुमार को पार्टी देने के बहाने कैथमा के बगीचे में बुलाया.
चूंकि विश्वजीत कुमार के साथ मुनचुन ठाकुर भी गया था. इस घटना के साक्ष्य को छुपाने के लिए अपराधियों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी. गिरफ्तार अपराधी अमन कुमार ने इस घटना में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकारी है तथा अन्य तीन अपराधियों का नाम भी बताया है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. छापेमारी में मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजबिंदु प्रसाद सहित के अन्य जवान शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन