ePaper

आक्रोशित ग्रामीणों ने नाला निर्माण कार्य रोका

Updated at : 04 Dec 2019 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों ने नाला निर्माण कार्य रोका

मंसूरचक : नाला निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने पर आक्रोशित लोगों ने तत्काल काम को रोक कर वरीय अधिकारी से जांच करवाने की मांग की. उक्त मामला साठा पंचायत के वार्ड संख्या चार गुरदासपुर का है. ग्रामीण मिथिलेश महतो, कुंदन कुमार, मो इंतसार अहमद, मो इलीयास, नौशाद, मो मुश्ताक, क्यामउद्दीन, नुसरत परवीन सहित […]

विज्ञापन

मंसूरचक : नाला निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने पर आक्रोशित लोगों ने तत्काल काम को रोक कर वरीय अधिकारी से जांच करवाने की मांग की. उक्त मामला साठा पंचायत के वार्ड संख्या चार गुरदासपुर का है.

ग्रामीण मिथिलेश महतो, कुंदन कुमार, मो इंतसार अहमद, मो इलीयास, नौशाद, मो मुश्ताक, क्यामउद्दीन, नुसरत परवीन सहित अन्य ने प्रखंड विकास पदाधिकारी तेघड़ा, जिला पदाधिकारी बेगूसराय के पास लिखित आवेदन देकर कहा है कि कार्य किस योजना से संचालित हो रही है.
इससे भी ग्रामीण अनभिज्ञ हैं. क्योंकि कार्य स्थल पर योजना शिलापट नहीं लगाया गया है, जो नियम के विरुद्ध हैं. उक्त ग्रामीणों ने कहा कि योगेंद्र महतो के घर से पूरब दिशा की ओर जाने वाली सड़क के किनारे नाला, ढक्कन का निर्माण कार्य कराया जा रहा था. जिसमें घटिया किस्म का ईंट, सीमेंट, गिट्टी, छड़ का इस्तेमाल किया जा रहा है. जिसे देख कर लोगों ने काम करवा रहे लोगों से किस योजना से संचालित,स्टीमेट दिखाने की मांग की. इस पर वह कुछ भी दिखाने सुनने से इन्कार कर दिया.
इतना सुनते ही ग्रामीणों का गुस्सा परवान पर चढ़ गया .और देखते ही देखते काम को रोकते हुए समुचित न्याय की गुहार लगायी .उक्त लोगों ने वरीय अधिकारी से जांच करवाने की मांग शीघ्र की है, अन्यथा अनिश्चितकालीन आंदोलन चलाने की चेतावनी दी .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन