भूमि विवाद में मारपीट और आगजनी, प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2019 8:00 AM
खोदावंदपुर : बरियारपुर पूर्वी पंचायत के योगीडीह गांव के वार्ड नंबर तेरह में सोमवार की देर रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, रोड़ेबाजी एवं आगजनी हुई. आगजनी की घटना में दो घर जलकर खाक हो गया. दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग जख्मी हो गये. जख्मी लोगों की […]
खोदावंदपुर : बरियारपुर पूर्वी पंचायत के योगीडीह गांव के वार्ड नंबर तेरह में सोमवार की देर रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, रोड़ेबाजी एवं आगजनी हुई. आगजनी की घटना में दो घर जलकर खाक हो गया. दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग जख्मी हो गये. जख्मी लोगों की पहचान योगीडीह गांव निवासी स्व फजले करीम साह के 40 वर्षीय पुत्र मो अनवर साह व 35 वर्षीय मो मंजूर साह, स्व इनूश साह का 45 वर्षीय पुत्र मो नूर आलम एवं 65 वर्षीय राम जोग यादव के रूप में की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










