बरौनी में राष्ट्रीय बजरंग दल का उत्तर बिहार प्रांतीय सम्मेलन संपन्न, संगठन विस्तार पर जोर
सभा में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
बरौनी में राष्ट्रीय बजरंग दल का दो दिवसीय उत्तर बिहार प्रांतीय सम्मेलन आर्य समाज भवन में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ. सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक समरसता पर विचार-विमर्श किया गया.
Begusarai News : बरौनी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के तत्वावधान में राष्ट्रीय बजरंग दल का दो दिवसीय उत्तर बिहार प्रांतीय सम्मेलन आर्य समाज भवन, बारो (बरौनी) में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. सम्मेलन में उत्तर बिहार के 15 जिलों से आए सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.
संगठन की मजबूती और सामाजिक समरसता पर चर्चा
सम्मेलन में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सुरेंद्र सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष विनोद लाट, प्रांत महामंत्री अजय गर्ग, संयुक्त महासचिव सतीश कुमार एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष जवाहर झा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. प्रांत महामंत्री अजय गर्ग ने कहा कि संगठन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित और जागरूक करना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है. उन्होंने हिंदू हेल्पलाइन जैसी सेवाओं के माध्यम से लोगों तक सहायता पहुंचाने की भी जानकारी दी.
पदाधिकारियों ने दिए संगठन विस्तार के सुझाव
सम्मेलन में संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने और जनसंपर्क बढ़ाने पर अपने विचार रखे. कार्यक्रम में हिंदू हेल्पलाइन के नितिन कुमार, अनिल गुप्ता, खगड़िया प्रांत महिला परिषद के पदाधिकारी, बेगूसराय जिला आर्य समाज के प्रधान शिवजी आर्य, प्रांत महिला उपाध्यक्ष अनीता देवी सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए