छठ पूजा : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में छठ घाटों का निरीक्षण किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Oct 2019 4:41 PM
बेगूसराय: सूर्योपासना का महापर्व छठ सुरक्षित संपन्न कराये जाने को लेकर बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न पोखरों का निरीक्षण किया. तेलिया पोखर, सर्वोदय नगर पोखर, बड़ी पोखर आदि के निरीक्षण के दौरान गिरिराज सिंह ने साथ चल रहे नगर निगम के अधिकारियों को सभी तालाबों में […]
बेगूसराय: सूर्योपासना का महापर्व छठ सुरक्षित संपन्न कराये जाने को लेकर बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न पोखरों का निरीक्षण किया. तेलिया पोखर, सर्वोदय नगर पोखर, बड़ी पोखर आदि के निरीक्षण के दौरान गिरिराज सिंह ने साथ चल रहे नगर निगम के अधिकारियों को सभी तालाबों में व्यापक सुरक्षा समेत अन्य बंदोबस्त करने के निर्देश दिये.
गिरिराज सिंह ने कहा कि छठ सिर्फ पर्व नहीं, आस्था और शुचिता का महापर्व है. जिसमें लोग उगते सूरज से पहले डूबते हुए सूरज की भी पूजा करते हैं. इस पावन मौके पर किसी भी छठव्रती को कठिनाई का सामना नहीं करनी पड़े, यह जिम्मेदारी हम सब की है. जिम्मेदारियों का पालन करते हुए समय से पहले सारी तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान महापौर उपेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय कुमार वीरेश, कुंदन सिंह आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










