व्यवसायी की हत्या से आक्रोश विरोध में बाजार को किया बंद

बेगूसराय/वीरपुर : थाना क्षेत्र के वीरपुर बाजार में दिनदहाड़े हथियार से लैस बाइक सवार अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में किराना व्यवसायी पृथ्वीचंद्र चौधरी का अपहरण कर एक घंटे के अंदर मौत के घाट उतार दिया. यह घटना पुलिस प्रशासन के लिए जहां चुनौती बन गयी है वहीं व्यवसायियों एवं कारोबारियों में दहशत का माहौल बना […]
बेगूसराय/वीरपुर : थाना क्षेत्र के वीरपुर बाजार में दिनदहाड़े हथियार से लैस बाइक सवार अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में किराना व्यवसायी पृथ्वीचंद्र चौधरी का अपहरण कर एक घंटे के अंदर मौत के घाट उतार दिया. यह घटना पुलिस प्रशासन के लिए जहां चुनौती बन गयी है वहीं व्यवसायियों एवं कारोबारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है. व्यवसायी हत्याकांड के बाद आस-पास के कारोबारी समेत आम लोग सड़कों पर उतर कर विरोध- प्रदर्शन करने लगे और शीघ्र अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




