सड़क हादसे में युवक-युवती घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

तेघड़ा : थाना क्षेत्र के गौड़ा मरसैती के पास एनएच-28 पर सोमवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक व युवती गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए पीएचसी तेघड़ा में भर्ती कराया. जहां दोनों का इलाज किया गया. घायलों की […]
विज्ञापन
तेघड़ा : थाना क्षेत्र के गौड़ा मरसैती के पास एनएच-28 पर सोमवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक व युवती गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए पीएचसी तेघड़ा में भर्ती कराया. जहां दोनों का इलाज किया गया.
घायलों की पहचान समस्तीपुर जिला निवासी रामनाथ शर्मा का करीब 22 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार शर्मा एवं पिंटू शर्मा की करीब 19 वर्षीय पुत्री दर्पण शर्मा के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही घायल युवक- युवतियों के परिजन पीएचसी, तेघड़ा पहुंचकर दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए किसी निजी क्लिनिक ले गये.
बताया गया है कि दोनों घायल युवक युवती एक बाइक पर सवार एनएच-28 गौड़ा के रास्ते तेघड़ा की ओर जा रहे थे कि मरसैती के पास गीतांजलि धर्म कांटा के समीप एक अज्ञात भारी वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी. इससे दोनों बाइक पर सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










