बेगूसराय : चुनाव के बाद बेगूसराय में पोलिंग एजेंट से मारपीट, छह लोग घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बूथों पर बोगस वोट का किया था विरोध बलिया (बेगूसराय) : बलिया थाने के बूथ संख्या 17 पर बोगस वोट का विरोध करने पर एक पक्ष के पोलिंग एजेंट के घर जाकर दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की. मारपीट की घटना में एक महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं. घायलों को […]
विज्ञापन
बूथों पर बोगस वोट का किया था विरोध
बलिया (बेगूसराय) : बलिया थाने के बूथ संख्या 17 पर बोगस वोट का विरोध करने पर एक पक्ष के पोलिंग एजेंट के घर जाकर दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की. मारपीट की घटना में एक महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं. घायलों को स्थानीय लोगों ने बलिया के पीएचसी में भर्ती कराया गया.
बलिया थाना क्षेत्र की बड़ी बलिया उत्तरी पंचायत के शास्त्रीनगर के बूथ संख्या 17 पर एक पक्ष के कार्यकर्ताओं द्वारा मतदान के अंतिम समय में बोगस वोट किया जा रहा था. इस संबंध में दूसरे पक्ष के घायल पोलिंग एजेंट ने बताया कि दूसरे पक्ष द्वारा बोगस मतदान करवाया जा रहा था, जिसका विरोध करने पर मतदान के बाद घर पर पहुंच कर तोड़फोड़ एवं मारपीट की गयी. उन्होंने बताया कि मारपीट की घटना में 10 से अधिक लोग घायल हो गये हैं, जिनमें राकेश कुमार, मंटू कुमार, संतोष कुमार, रामदास, राम दुलारी देवी आदि शामिल हैं.
दूसरी ओर मतदान केंद्र संख्या 22 बड़ी बलिया उत्तरी के कस्बा निवासी पोलिंग एजेंट के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. पोलिंग एजेंट ने बताया कि बूथ से घर जाने के क्रम में तीन की संख्या में युवकों ने घेर कर मारपीट की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










