कन्हैया के लिए वाम दलों के शीर्ष नेता करेंगे प्रचार, बेगूसराय आयेंगे कई दिग्गज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Apr 2019 6:52 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बेगूसराय से चुनाव लड़ रहे जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के लिए प्रचार करने के लिए सीताराम येचुरी, डी राजा और सुधारकर रेड्डी जैसे वाम दलों के शीर्ष नेता के साथ-साथ बॉलीवुड के गीतकार जावेद अख्तर अगले सप्ताह यहां आयेंगे. कन्हैया भाजपा के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को […]
विज्ञापन
पटना : बेगूसराय से चुनाव लड़ रहे जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के लिए प्रचार करने के लिए सीताराम येचुरी, डी राजा और सुधारकर रेड्डी जैसे वाम दलों के शीर्ष नेता के साथ-साथ बॉलीवुड के गीतकार जावेद अख्तर अगले सप्ताह यहां आयेंगे. कन्हैया भाजपा के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को टक्कर दे रहे हैं.
भाकपा के राज्य मुख्यालय से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक सीताराम येचुरी 23 अप्रैल को बेगूसराय में रैली को संबोधित करेंगे, जबकि सुधाकर रेड्डी 23 अप्रैल एवं 24 अप्रैल को रैलियों को संबोधित करेंगे. भाकपा के राष्ट्रीय सचिव डी राजा बिहार की पांच दिनों की यात्रा पर सोमवार को पटना आ रहे हैं. वह बेगूसराय में 23 से 26 अप्रैल तक प्रचार करेंगे. विज्ञप्ति में कहा गया है कि जावेद अख्तर 23 अप्रैल को बेगूसराय आयेंगे. इसी बीच जाने माने अभिनेता प्रकाश राज शनिवार को चुनाव प्रचार के लिए बेगूसराय आये थे.
प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर 32 साल के भाकपा प्रत्याशी का हाथ पकड़े हुए और रैलियों को संबोधित करते हुए फोटो डाला था. उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है, ‘‘ बेगूसराय कन्हैया कुमार के पक्ष में जुट रहा है. मैंने उनके साथ यात्रा की है और मैं लोगों की आंखों में उम्मीद देख सकता हूं. बदलाव की बयार है.
मैं माहौल को महसूस कर सकता हूं… मैं उनके साथ हूं और इस पर मुझे गर्व है.’ जाने माने अभिनेता राज बेंगलुरु से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने संकेत दिया कि वह सोमवार तक कुमार के लिए प्रचार करेंगे.’ इस सीट पर 29 अप्रैल को मतदान होना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




