6 अप्रैल तक चलेगा कुष्ठ रोगी खोजी अभियान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय : बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में कुष्ठ रोगी खोजी अभियान की शुरुआत गुरुवार को सदर अस्पताल स्थित कुष्ठ नियंत्रण इकाई से की गयी. कुष्ठ रोगी खोजी अभियान 28 मार्च से लेकर 6 अप्रैल कुल 10 दिनों तक समूचे जिले में आयोजित किया जायेगा.इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी द्वारा घर-घर जाकर कुष्ठ […]
विज्ञापन
बेगूसराय : बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में कुष्ठ रोगी खोजी अभियान की शुरुआत गुरुवार को सदर अस्पताल स्थित कुष्ठ नियंत्रण इकाई से की गयी.
कुष्ठ रोगी खोजी अभियान 28 मार्च से लेकर 6 अप्रैल कुल 10 दिनों तक समूचे जिले में आयोजित किया जायेगा.इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी द्वारा घर-घर जाकर कुष्ठ मरीजों की पहचान कर उनके नि:शुल्क उपचार के लिए प्रेरणा एवं मार्गदर्शन दिया जायेगा.
कुष्ठ रोगी खोजी कार्यक्रम का नेतृत्व जिला स्तर पर नोडल पदाधिकारी डॉ विनय कुमार शर्मा, एसीएमओ डॉ वीरेश्वर प्रसाद द्वारा किया जा रहा है. नोडल पदाधिकारी ने बताया कि चमड़ी पर दाग एवं सुनापन को दिखाएं एवं एमडीटी से कुष्ठ मिटाएं.
उन्होंने बताया कि शरीर के किसी भी हिस्से में तांबे रंग का दाग हो और उस दाग में सूनापन हो तो वह कुष्ठ हो सकता है. एसीएमओ वीरेश्वर प्रसाद ने बताया कि हाथ एवं पैर के नस का मोटा होना, दर्द होना एवं झुनझुनी होना भी कुष्ठ के प्रारंभिक लक्षण हो सकता है. कुष्ठ का इलाज प्रारंभिक अवस्था में होने से विकलांगता से बचा जा सकता है.
उपचार के बाद कुष्ठ दूसरे व्यक्ति को संक्रमित नहीं करते हैं. कुष्ठ रोगी खोजी अभियान का नेतृत्व प्रखंड स्तर के नोडल पदाधिकारी, पीएमडब्ल्यू एवं एनएमए के द्वारा किया जायेगा. मौके पर सुबोध कुमार, निरंजन समेत दर्जनों कर्मी शामिल थे.
:कुष्ठ रोगी खोजी अभियान में लगाया गया टीम की संख्या
-कुल 2 हजार 82 टीम
-एक टीम में एक महिला एवं एक पुरुष कर्मी
-फील्ड सुपरवाइजर-239
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










