पंचतत्व में विलीन हुए सांसद भोला सिंह, नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाई

Published at :21 Oct 2018 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
पंचतत्व में विलीन हुए सांसद भोला सिंह, नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाई

बेगूसराय (बीहट):बिहार में बेगूसराय के सांसद डॉ भोला प्रसाद सिंह रविवार की दोपहर पंचतत्व में विलीन हो गये. सिमरिया गंगा तट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके ज्येष्ठ पुत्र अरुण कुमार सिंह ने मुखाग्नि दी. इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को सिमरिया गंगा घाट पर अंतिम दर्शनार्थ रखा गया, जहां […]

विज्ञापन

बेगूसराय (बीहट):बिहार में बेगूसराय के सांसद डॉ भोला प्रसाद सिंह रविवार की दोपहर पंचतत्व में विलीन हो गये. सिमरिया गंगा तट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके ज्येष्ठ पुत्र अरुण कुमार सिंह ने मुखाग्नि दी. इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को सिमरिया गंगा घाट पर अंतिम दर्शनार्थ रखा गया, जहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

इसके बाद उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद शहनवाज हुसैन, जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बेगूसराय जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव आदि ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन