ePaper

छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा व परिजनों को पीटा

Updated at : 28 Aug 2018 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा व परिजनों को पीटा

बेगूसराय : इंटर की पढ़ाई करने कॉलेज जा रही छात्रा से तीन मनचलों ने छेड़खानी की. इसका विरोध करने पर दबंग परिवार के मनचलों ने न केवल छात्रा के साथ मारपीट की. वरन छोटी बहन एवं उसकी मां को भी पीट- पीटकर जख्मी कर दिया. घटना बरियारपुर पूर्वी पंचायत के सिरसी गांव की है. घायल […]

विज्ञापन

बेगूसराय : इंटर की पढ़ाई करने कॉलेज जा रही छात्रा से तीन मनचलों ने छेड़खानी की. इसका विरोध करने पर दबंग परिवार के मनचलों ने न केवल छात्रा के साथ मारपीट की. वरन छोटी बहन एवं उसकी मां को भी पीट- पीटकर जख्मी कर दिया. घटना बरियारपुर पूर्वी पंचायत के सिरसी गांव की है. घायल छात्रा, उसकी मां, छोटी बहन का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में कराया गया. इस घटना से पीड़िता का पूरा परिवार अत्यंत भयभीत है. पीड़िता ने सुरक्षा की गुहार खोदावंदपुर पुलिस एवं आलाधिकारियों से लगायी है.

पीड़िता ने खोदावंदपुर पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि वह शशि कृष्णा कॉलेज थतिया, रोसड़ा की इंटर की छात्रा है. वह प्रतिदिन घर से अकेले कॉलेज आती व जाती है. पीड़िता ने बताया कि विगत एक माह से उसके गांव के मोहम्मद जावेद, मोहम्मद रेहान तथा मोहम्मद उमर उसके साथ रास्ते में छेड़खानी करता है. इसका विरोध करने पर तीनों मनचले उसे जबरन उठा लेने और पूरे परिवार को जान से मार देने का धमकी भी देता है.

पीड़िता ने बताया है कि विगत 24 अगस्त शुक्रवार की देर रात जब वह अपने घर में सोयी हुई थी तो ये तीनों आरोपित हथियार के साथ घर में घुस कर इसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. इसमें विफल रहने पर तीनों लड़के जबरन उसका हाथ पकड़ कर खींचते हुए घर से बाहर ले जाने का प्रयास करने लगे.पीड़िता द्वारा शोर मचाये जाने पर उसकी छोटी बहन, मां,चचेरा भाई और चाचा दौड़ कर वहां आये और उसे बचाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन