दुखद: गमगीन माहौल में निकलीं तीन अरथियां

परिजनों में मचा कोहराम, शोक-संवेदना के लिए पहुंचे लोग रघुनंदनपुर गांव में ठनके ने बरपाया कहर घटनास्थल पर मौजूद लोग अपनी आंखों से आंसू को रोक नहीं पाये भगवानपुर : तेयाय ओपी क्षेत्र की काजीरसलपुर पंचायत स्थित रघुनंदनपुर गांव के लोगों को यह पता नहीं था कि रविवार का दिन इस गांव के लिए अशुभ […]
परिजनों में मचा कोहराम, शोक-संवेदना के लिए पहुंचे लोग
प्रतिदिन की भांति बच्चे खेलने के लिए हुए थे जमा :गांव के मही बाबा स्थान में प्रतिदिन बच्चे खेलने के लिए पहुंचते थे. खेलने के बाद वापस बच्चे अपने-अपने घर लौटते थे. इसी के तहत रघुनंदनपुर निवासी दिलीप चौधरी का 10 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार, राजकुमार सिंह का 12 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार एवं टुनटुन साह का 11 वर्षीय पुत्र दाता राम कुमार खेलने के लिए उक्त जगह पर पहुंचा था. मौसम ठीक नहीं रहने के वजह से इन बच्चों के घर के लोग खेलने के लिए जाने से मना कर रहे थे लेकिन बच्चे घर वालों की बात नहीं मानते हुए खेलने के लिए पहुंच गये. बताया जाता है कि बच्चे खेल ही रहे थे कि मौसम अचानक अत्यंत ही खराब हो गया और जोरदार बारिश के साथ बिजली का छिंटकना शुरू हो गया. तेज बारिश में बच्चे जब तक घर के लिए जाते तब तक ठनके ने आसमान से जमीन पर गिरते हुए इन बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया. ठनके की चपेट में आते ही तीनों बच्चों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.
ठनका गिरते ही आसपास के लोगों की जुटी भीड़ :जैसे ही ठनका गिरने की खबर लोगों तक पहुंची कि घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गयी. बच्चों की पहचान होते ही परिजनों को लोगों को सूचना दी. इसके बाद मृत बच्चों के परिजन चीत्कार मारते हुए घटनास्थल पर पहुंच गये. पीड़ित परिवार के चीत्कार से पूरा वातावरण गमगीन हो गया. घटनास्थल पर मौजूद लोग अपनी आंखों से आंसू को रोक नहीं पाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










