ePaper

महंत की हत्या कर मंदिर से तीन अष्टधातु की मूर्ति की चोरी

Updated at : 29 Jan 2018 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
महंत की हत्या कर मंदिर से तीन अष्टधातु की मूर्ति की चोरी

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले के नया गांव थानांतर्गत भागोफुआ गांव स्थित राम—जानकी ठाकुरबाडी के महंत की हत्या कर कल रात भगवान राम, जानकी और लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ली. नया गांव थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक का नाम महेन्द्र दास उर्फ मुसो :70: है. उन्होंने बताया कि […]

विज्ञापन

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले के नया गांव थानांतर्गत भागोफुआ गांव स्थित राम—जानकी ठाकुरबाडी के महंत की हत्या कर कल रात भगवान राम, जानकी और लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ली. नया गांव थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक का नाम महेन्द्र दास उर्फ मुसो :70: है. उन्होंने बताया कि बीती रात इन मूर्तियों की चोरी के क्रम में महंत के जागने पर अपराधियों ने उनकी लकडी के एक मुगदर :मुगरी: से पीट—पीट कर हत्या कर दी.

मुकेश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस द्वारा अपराधियों के बारे में पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें-
कुछ ही दूरी पर मौजूद थी पुलिस पेट्रोलिंग टीम , महिला को मारी गोली….उसके बाद

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन