25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

दिल्ली से इलाज करा लौटे सांसद

बेगूसराय : लंबे समय के बाद बेगूसराय सांसद डॉ भोला सिंह सोमवार को रेल मार्ग से बेगूसराय पहुंचे. दिल्ली से इलाज करा कर लौटने के बाद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया. स्वागत करने वालों में बेगूसराय के पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह, पवन सिंह, अमरेंद्र […]

बेगूसराय : लंबे समय के बाद बेगूसराय सांसद डॉ भोला सिंह सोमवार को रेल मार्ग से बेगूसराय पहुंचे. दिल्ली से इलाज करा कर लौटने के बाद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया. स्वागत करने वालों में बेगूसराय के पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह, पवन सिंह, अमरेंद्र अमर, विपिन सिंह,भाजपा युवा मोरचा के बिहार प्रदेश के मीडिया

प्रभारी मृत्युंजय कुमार वीरेश, अनिल सिंह, नवीन कुमार, रीतेश सिंह, नीरज शांडिल्य, महेश सिंह, राजीव रंजन कुशवाहा, गणेश पासवान, लोजपा नेता शंकर राय, अरविंद महतो, संजीत राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. इनके अलावा संजय सिंह एवं बीहट नगर पर्षद अध्यक्ष अशोक सिंह सहित अन्य ने स्वागत किया. सांसद डॉ भोला सिंह जैसे ही बेगूसराय स्टेशन पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं का उत्साह देख वे भावुक हो उठे. कहा कि बेगूसराय की धरती,ममता, प्यार स्नेह हमें खींच कर बेगूसराय ले आया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें