सर्वधर्म सद्भाव का प्रतीक है रमजान का महीना

Published at :17 Jun 2017 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
सर्वधर्म सद्भाव का प्रतीक है रमजान का महीना

छौड़ाही.आपसी भाईचारा सर्वधर्म सद्भाव सभी के अमन-चैन समृद्धि और सुख का प्रतीक है पाक रमजान का महीना. रमजान का महीना सद्भावना और भाईचारा का संदेश लेकर आता है. ऐसा ही नजारा गुरुवार की देर शाम निर्धारित समय के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के बखड्डा चौक से दक्षिण ब्रिलियंट साइंस कोचिंग के प्रांगण में आयोजित दावते-ए-इफ्तार में […]

विज्ञापन

छौड़ाही.आपसी भाईचारा सर्वधर्म सद्भाव सभी के अमन-चैन समृद्धि और सुख का प्रतीक है पाक रमजान का महीना. रमजान का महीना सद्भावना और भाईचारा का संदेश लेकर आता है. ऐसा ही नजारा गुरुवार की देर शाम निर्धारित समय के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के बखड्डा चौक से दक्षिण ब्रिलियंट साइंस कोचिंग के प्रांगण में आयोजित दावते-ए-इफ्तार में देखा गया.

दावते-ए-इफ्तार का आयोजन भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सह भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ कलाम अंसारी ने कर रखी थी. इफ्तार पार्टी में एक दूसरे के साथ बैठकर हिंदू मुस्लिम एकता का परिचय दिया गया. इफ्तार पार्टी में खास बात यह देखा गया कि गाय के दूध से बनी शरबत पार्टी में शामिल होने लोग वाले लोगों के बीच परोसा गया. इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के आइटम भी इफ्तार पार्टी में शामिल होने वाले लोगों के बीच परोसा गया. इफ्तार पार्टी में सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह,छौड़ाही ओपी ध्यक्ष सर्वजीत कुमार, सिअन मो.जब्बार खान, ऐजनी पंचायत के पूर्व मुखिया मो. जमशेद आलम,भाजपा नेता जयनारायण महतो, संजीव कुमार यादव, रालोसपा के इंतखाब आजमी उर्फ मंटू, सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश यादव आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन