बेगूसराय में चार वर्षीय बच्चे का अपहरण कर बदमाशों ने बेरहमी से हत्या की, गंगा नदी से बरामद हुआ शव

Bihar crime news: बेगूसराय में बदमाशों ने एक चार वर्षीय बालक की हत्या कर उसके शव को गंगा नदी में फेंक दिया. मृतक बालक मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला था. घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. अधिक जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...
बेगूसराय/मुजफ्फरपुर: सरैया थाना क्षेत्र के चोचहां गांव के एक चार वर्षीय बच्चे की उसके ननिहाल बेगूसराय में हत्या कर दी गयी है. गुरुवार की सुबह गंगा से उसका शव बरामद किया गया है. बच्चे का शव ननिहाल से लगभग 10 किलोमीटर दूर गंगा नदी में मछुआरों को मिला. लोगों से मिली सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की. बच्चा सरैया थाना क्षेत्र के चोचहां गांव निवासी महेश प्रसाद सिंह का पौत्र तथा संजीव कुमार सिंह का इकलौते पुत्र निकुंज कुमार (चार साल) था.
पिता संजीव कुमार सिंह ने बताया कि उनका बेगूसराय के नयागांव थाना अंतर्गत सिंहगुर गांव में ससुराल है. ससुराल में चचेरे साले का एक दिसंबर को तिलक और चार दिसंबर को शादी थी. 30 नवंबर को घर से पत्नी तथा बच्चे के साथ ससुराल पहुंचा था.
तीन दिसंबर की शाम लगभग 4.30 बजे अपने पुत्र को नहीं देखने पर खोजबीन शुरू की गयी. गंगा में गुरुवार को उसका शव मिला. परिजन शव को ननिहाल से बुचोचहां स्थित घर ले आये और अंतिम संस्कार किया.
गुरुवार को जब शव बरामद हुआ तो बच्चे के गले तथा पैर में रस्सी बंधी हुई थी. अपहर्ताओं बच्चे की हत्या कर शव को गहरे पानी में फेंक दिया था. इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले जांच की. पुलिस के हाथ के वीडियो फुटेज लगा है. वीडियो में तीन दिसंबर की शाम 4.27 बजे ससुराल के घर के समीप का एक व्यक्ति बच्चे को खींचते हुए ले जाते हुए देखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










