Begusarai Firing: बेगूसराय गोलीकांड पर भड़की BJP, CM नीतीश कुमार से कर रही इस्तीफा की मांग ...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Sep 2022 10:13 AM

विज्ञापन

Begusarai Firing: मुख्यमंत्री को इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गृह विभाग से इस्तीफा दे देना चाहिए. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बेगूसराय का दुर्भाग्यपूर्ण गोलीकांड केवल पुलिस महानिदेशक के अहम पद पर एक गैरजिम्मेदार-लापरवाह अधिकारी को बैठाने से हुआ है.

विज्ञापन

बिहार के बेगूसराय (Begusarai) में मंगलवार की शाम में हुई घटना के बाद बिहार बीजेपी के सीनियर नेता आक्रोशित हो गए हैं. पार्टी के नेताओं ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से इस्तीफे की मांग की है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh),नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha),अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Kumar Choubey)समेत बीजेपी के सीनियर नेता बेगूसराय के लिए निकल गए हैं. बेगूसराय जाने से पहले इन नेताओं ने सरकार पर जमकर हमला बोला है.

Also Read: Begusarai News: भाजपा आज कराएगी बेगूसराय बंद, पीड़ितों से मिलने आएंगे सांसद गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) अपना पूर्व से तय सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया है. वे बेगूसराय से मिलकर उनका हाल जानने के लिए बेगूसराय के लिए निकल गए हैं. उन्होंने कहा कि जब अपराधी बेखौफ हो जाते हैं तो बेगूसराय जैसी घटना घटती है. 30 किमी तक चार थाने से होते हुए अपराधी ने इस घटना को अंजाम दिया है. इसी प्रकार नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बेगूसराय में हुए गोलीकांड (Begusarai Firing) को लेकर ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री को इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गृह विभाग से इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि बेगूसराय का दुर्भाग्यपूर्ण गोलीकांड केवल पुलिस महानिदेशक के अहम पद पर एक गैरजिम्मेदार-लापरवाह अधिकारी को बैठाने से हुआ है.

बेगूसराय गोलीकांड को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि इस घटना के बाद राज्य में लोग डर गए हैं. खासकर महिलाएं तो पूरी तरह से डर गई हैं. सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार को उन्होंने सत्ता के लालच में राज्य को जंगलराज में बदल दिया है. जनता को इसका जवाब चाहिए. मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन