'विकसित बिहार के नए अध्याय की शुरुआत', विधायकों संग निशांत कुमार ने की मीटिंग

निशांत कुमार की जेडीयू नेताओं के साथ तस्वीर
Nishant Kumar: जेडीयू ज्वाइन करने से पहले ही सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार एक्टिव हो गए हैं. पार्टी के विधायकों के साथ संजय झा के आवास पर उन्होंने मीटिंग की. इसके साथ ही पटना में जेडीयू ऑफिस के बाहर पोस्टर लगाकर निशांत कुमार को बधाई दी गई.
Nishant Kumar: ‘विकसित बिहार के नए अध्याय की शुरुआत निशांत कुमार’. जेडीयू प्रदेश कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाया गया, जिसमें निशांत कुमार को बिहार की राजनीति में आने को लेकर बधाई दी गई. साथ ही यह भी लिखा गया कि बिहार की कमान, युवा सोच की उड़ान, निशांत के साथ, विकास का नया शंखनाद. निशांत के जेडीयू की सदस्यता लेने की खबर से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है.
जेडीयू ज्वाइन करने से पहले निशांत एक्टिव
सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार 8 मार्च को जेडीयू ज्वाइन करेंगे. लेकिन वे पार्टी ज्वाइन करने से पहले ही एक्टिव दिखे. निशांत कुमार ने जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर लगभग 24 विधायकों के साथ बैठक की. इस बैठक में संजय झा के अलावा परिवहन मंत्री श्रवण कुमार और कई वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ 12 से ज्यादा युवा विधायक शामिल हुए.
बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में निशांत कुमार ने वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी को आगे ले जाने की रणनीतियों पर चर्चा की. इसके अलावा युवा विधायकों के साथ बिहार की योजनाएं और कैसे सफल हो और पार्टी में युवाओं की और मजबूत भागीदारी कैसे बने इन बातों पर चर्चा की. इतना ही नहीं, निशांत रविवार को जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद जल्द ही बिहार की यात्रा पर भी निकलेंगे.
आज बख्तियारपुर दौरे पर सीएम नीतीश
एक तरफ निशांत बिहार की सियासत में एक्टिव हो गए हैं तो दूसरी तरफ सीएम नीतीश कुमार शनिवार को बख्तियारपुर के दौरे पर जायेंगे. राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद यह उनका पहला दौरा होगा. जिसमें वे अपने क्षेत्र के विकास कार्यों का जायजा लेंगे.
इस दौरान मुख्यमंत्री बख्तियारपुर में स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण करेंगे. वहां चल रही व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा वे क्षेत्र के कई अन्य जगहों पर जाकर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का भी जायजा लेंगे. साथ ही संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देंगे.
Also Read: बिहार के राजस्व कर्मचारियों को वॉर्निंग, सोशल मीडिया पर किया ये काम तो नप जायेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




