जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ जिप सदस्यों ने खोला मोर्चा, लाया अविश्वास प्रस्ताव

Updated at : 17 Mar 2026 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ जिप सदस्यों ने खोला मोर्चा, लाया अविश्वास प्रस्ताव

जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ जिप सदस्यों ने खोला मोर्चा, लाया अविश्वास प्रस्ताव

विज्ञापन

मार्च माह में ही अविश्वास प्रस्ताव के आवेदन का होगा निष्पादन : जिप अध्यक्ष

बांका. जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव व उपाध्यक्ष सोनी सिंह की कुर्सी मुश्किल में पड़ गयी है. विगत दिनों सांसद गिरिधारी यादव ने जिप अध्यक्ष पर योजनाओं में अनियमितता को लेकर पंचायती राज विभाग के सचिव को जांच के लिए आवेदन दिया था. कुछ दिन बाद ही मंगलवार को 18 जिला परिषद सदस्यों ने सम्मिलित रुप से जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव को ही उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित आवेदन जिला परिषद कार्यालय में समर्पित किया है. साथ ही इसकी सूचना डीएम, जिप उपाध्यक्ष, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी व उप मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीपीआरओ पंचायती राज को भी दिया है. जिप सदस्यों ने जिप अध्यक्ष पर कई आरोप लगाये हैं, जिसमें योजनाओं के स्वीकृति में सदस्यों के बीच भेद-भाव रखना, अपने पद का दुरुपयोग कर अपने परिजन को लाभ पहुंचाना, गठित उप समितियों का युक्तिसंगत ससमय बैठक नहीं करना, आय श्रोतों में वृद्धि के लिए निर्मित दुकानों के आवंटन में अनियमितता, बैठक में लिये गये निर्णयों के क्रियान्वनयन के प्रति दबाव बनाने में असक्षम रहना व बिना वार्षिक बजट पारित किये योजनाओं का कार्यान्वयण करना आदि शामिल है. नियम के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव के लिए 17 सदस्यों की सहमति आवश्यक है, जिसके एवज में जिप अध्यक्ष के खिलाफ 18 सदस्यों ने अपनी सहमति आवेदन में दिया है. ऐसे में जिप अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव स्वीकृत किया जा सकता है. यहां 25 सदस्यीय जिला परिषद है. ज्ञात हो कि इससे पूर्व जिप अध्यक्ष सुनील कुमार के विरुद्ध मौजूदा जिप अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने ही एक गुट बनाकर अविश्वास प्रस्ताव लाया था. इस अविश्वास प्रस्ताव के बाद जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए पुनः चुनाव कराया गया था, जिसमें जिप अध्यक्ष पद पर राजेंद्र यादव व उपाध्यक्ष पद पर सोनी सिंह जीत दर्ज की थी. इस जीत के पीछे झारखंड के मंत्री संजय प्रसाद यादव की अहम भूमिका मानी जाती है. इस बार कौन किसके साथ होगा और पर्दे के पीछे से कौन सियासी पैंतरा खेल रहा है, यह आने वाला समय बतायेगा.

जिप अध्यक्ष के खिलाफ इन्होंने दिया है अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन

सुनील कुमार सिंह, प्रीतम कुमार साह, शारदा देवी, नीलम देवी, सिंपल देवी, विश्वजीत दीपांकर, गायत्री देवी, सुजाता वैद्य, बलजीत सिंह, मुकेश कुमार सिंह, विभा देवी, दृष्टि कुमारी, मो. रफीक आलम, कल्पना कुमारी, मोना देवी, अंजना देवी, अंजु कुमारी व सोनी सिंह.

उपाध्यक्ष के खिलाफ छह सदस्यों ने दिया अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन

दूसरी ओर जिला परिषद उपाध्यक्ष सोनी सिंह के विरुद्ध भी अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन जिप अध्यक्ष राजेंद्र यादव को दिया गया है. जिप उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास लाने के लिए जिप सदस्य अमर कुमार हेंब्रम, सुमन पासवान, मनोज सिंह, काजल भारती, रिया कुमारी व अंजु कुमारी का नाम शामिल है. इन्होंने जिप उपाध्यक्ष के खिलाफ प्रमुख चार आरोप लगाये हैं, जिसमें जिप अध्यक्ष के सभी कुकृत्यों में पूर्ण सहयोग प्रदान करना, जिला परिषद के गठित उप समितियों के कार्यों के प्रति उदासीन रवैया रखना, जिला परिषद सदस्यों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर अपना राजनीतिक लाभ लेना, जिला परिषद के निधि का कुछ खास प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए खर्च पर मौन रहकर अपने पद का दुरुपयोग करना आदि शामिल है. हालांकि, 17 सदस्यों का अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में आने के बाद ही यह स्वीकृत होगा. ————————-फोटो- राजेंद्र यादव

जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन दिया है. यह प्रजातांत्रिक व्यवसथा के तहत दिया गया है. नियम का उपयोग करना अच्छी बात है. वे अभी बाहर हैं. आवेदन का अवलोकन कर नियमानुसार अविश्वास प्रस्ताव को लेकर तिथि निर्धारित की जायेगी. एक-दो दिन में तिथि घोषित कर दिया जायेगा. मार्च माह में ही इसका निष्पादन हो जायेगा. जिसके पास बहुमत होगा, वह कुर्सी पर रहेगा. यह लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा है.

राजेंद्र यादव, अध्यक्ष, जिला परिषद बांका.

—————————–

जिप उपाध्यक्ष ने इस संबंध में बताया कि यह प्रेशर पॉलिटिक्स है. अनावाश्यक दबाव बनाया जा रहा है. अविश्वास प्रस्ताव में संख्याबल की कमी है.

सोनी सिंह, उपाध्यक्ष, जिला परिषद बांका.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन