बिजली विभाग ने 7 लोगों के विरुद्ध दर्ज करायी प्राथमिकी

बिजली विभाग ने 7 लोगों के विरुद्ध दर्ज करायी प्राथमिकी
बांका/रजौन. बिजली विभाग की टीम ने क्षेत्र में विद्युत ऊर्जा चोरी के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया. इस अभियान के तहत 7 लोगों को बिजली चोरी करते पाया. सभी आरोपियों के खिलाफ विभाग ने करीब 6.8 लाख रुपए से अधिक की राजस्व क्षति का आकलन करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. कनीय विद्युत अभियंता अमरजीत चंद्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान कई जगहों पर उपभोक्ताओं द्वारा मीटर बाइपास कर सीधे लाइन से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा गया, वहीं कुछ लोग बिना वैध कनेक्शन के ही बिजली का उपभोग कर रहे थे. जांच के दौरान विनय कुमार पिता उमेश दास, ग्राम बाराटीकर, संजीव कुमार पिता- रोगन हरिजन ग्राम मड़नी, विपिन राय पिता- यमुना प्रसाद राय ग्राम पुनसिया, गुंजन देवी, पति- उमाकांत राय ग्राम पुनसिया, नीतू देवी पति- अरुण कुमार राय, ग्राम पुनसिया श्रवण राय पिता- युगेश प्रसाद राय, ग्राम पुनसिया तथा शबनम देवी पति- अनिमेष कुमार पासवान ग्राम लीलातारी के खिलाफ कार्रवाई की गयी. विभागीय जांच में अलग-अलग मामलों में 20 हजार रुपए से लेकर 1.73 लाख रुपए तक की क्षति निर्धारित की गयी है. सभी मामलों को मिलाकर विभाग को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




