वृद्ध मां को पुत्रों ने भोजन पानी बंद कर घर से किया बाहर

Updated:
विज्ञापन
वृद्ध मां को पुत्रों ने भोजन पानी बंद कर घर से किया बाहर

वृद्ध मां को पुत्रों ने भोजन पानी बंद कर घर से किया बाहर

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक वृद्ध महिला को उसके ही बेटों ने घरेलू विवाद के कारण घर से निकाल दिया और भोजन-पानी तक देना बंद कर दिया. पीड़ित वृद्धा अनारवती देवी, पति कृत्यानंद सिंह ने थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगायी है. पीड़ित महिला ने बताया कि उनके दो पुत्र हैं. बड़ा पुत्र अशोक सिंह और छोटा पुत्र दिलीप सिंह है, जिनकी शादी हो चुकी है, लेकिन अब दोनों बेटे उन्हें अपने साथ रखना नहीं चाहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी वह भोजन या पानी की मांग करती हैं, तो उनके साथ गाली-गलौज की जाती है और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया जाता है. उन्होंने बताया कि न्याय की उम्मीद में वह पहले ग्राम कचहरी के सरपंच के पास पहुंचीं, लेकिन वहां से भी उन्हें थाना जाने की सलाह देकर भेज दिया गया.वृद्धा ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि करीब चार वर्ष पूर्व उनके पति कृत्यानंद सिंह रहस्यमय तरीके से घर से लापता हो गये थे, जिनका आज तक कोई पता नहीं चल पाया है. पति के लापता होने के बाद से उनकी स्थिति और भी दयनीय हो गयी है. अब बेटों के इस व्यवहार ने उन्हें पूरी तरह असहाय बना दिया है. वहीं, इस मामले में आरोपित बेटों ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है. इस संबंध में पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि वृद्ध महिला के दोनों पुत्रों सहित अन्य परिजनों को थाना बुलाया गया है. पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन