सड़क हादसे में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसे में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत

सड़क हादसे में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन

गोड्डा निवासी नीतीश कुमार के निधन से परिजनों में मचा कोहराम

कटाेरिया प्रखंड के जमदाहा गांव के समीप बाइक से गिरने के कारण लगी थी गंभीर चोट

बौंसी. कटोरिया प्रखंड के जमदाहा गांव के समीप सड़क हादसे में जख्मी गोड्डा निवासी युवक नीतीश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक के घर व ननिहाल में कोहराम मच गया है. गांव में शोक का माहौल है. जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार (पिता- त्रिवेणी मंडल) गोड्डा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के घाट मंजवारा गांव का रहने वाला था. उसका ननिहाल कटोरिया प्रखंड के जमदाहा गांव में है.

बताया जाता है कि जमदाहा में उसके बहनोई की जमीन पर दो जगह मकान निर्माण का काम चल रहा था, जिसकी देखरेख नीतीश कर रहा था. मंगलवार की रात निर्माण कार्य देखकर वह बाइक से ननिहाल लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में वह अचानक गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोट लग गयी. ननिहाल पहुंचने पर पहले स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक से उसका इलाज कराया गया.

बुधवार सुबह हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उसकी हालत लगातार नाजुक होती गयी. दोपहर में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. अस्पताल में रिश्तेदारों और गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. जवान बेटे को खोने के गम में पिता त्रिवेणी मंडल सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलने पर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि नीतीश परिवार का होनहार सदस्य था, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन