दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

Updated at : 11 May 2024 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के अंबा गोयड़ा गांव निवासी विकास मित्र निवास दास का पुत्र गोपाल भारती (20) का इलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार छतहार पंचायत के अंबा गोयड़ा गांव में दो दिन पूर्व ही गांव के ही हीरा दास के 20 वर्षीय पुत्र अमित कुमार व रामचरित्र दास का 20 वर्षीय पुत्र मंगल दास के साथ बाइक पर सवार होकर शंभुगंज से घर जा रहा था. इसी दौरान खौजरीडीह गांव के पास पदुमसार नदी के पुल पर कुत्ता को बचाने में बाइक पुल से नदी में गिर गया. इस घटना में बाइक पर सवार तीनों जख्मी हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी तीनों को इलाज के लिए तारापुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने मंगल दास को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया, जबकि जख्मी गोपाल भारती व अमित कुमार को भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी गोपाल भारती को चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. पीएमसीएच अस्पताल में इलाज के दौरान गोपाल भारती की मौत हो गयी, जबकि जख्मी अमित कुमार अब भी मायागंज में जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं. इधर मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के बाद मृतक की मां बबीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. शनिवार की दोपहर बाद जब मृतक गोपाल का शव एंबुलेंस से गांव पहुंचा, तो देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन