गुड़िया मोड़ पर सड़क हादसे में युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
गुड़िया मोड़ पर सड़क हादसे में युवक घायल

नेशनल हाइवे के गुड़िया मोड़ के समीप मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 28 वर्षीय बिट्टू खान गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

बौसी. नेशनल हाइवे के गुड़िया मोड़ के समीप मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 28 वर्षीय बिट्टू खान गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिट्टू खान, पिता अब्दुल इमाम खान, बौसी की ओर से अपने घर गुड़िया मोड़ लौट रहे थे. इसी दौरान वे एक ट्रक को ओवरटेक कर आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही बौसी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को ई-रिक्शा के माध्यम से रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. रेफरल अस्पताल में डॉक्टर उत्तम कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया. चिकित्सक के अनुसार युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है.वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गुड़िया मोड़ के पास ट्रैफिक व्यवस्था को सख्त किया जाये ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. मालूम हो की यहां पर अक्सर सड़क दुर्घटना होती है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन