सांप काटने से युवक जख्मी

Updated:
विज्ञापन
सांप काटने से युवक जख्मी

सांप काटने से युवक जख्मी

विज्ञापन

बांका. सदर थाना क्षेत्र के कारीबथान गांव स्थित खेत से घर लौटने के क्रम में एक युवक को सांप ने काट लिया. जानकारी के अनुसार कारीबथान गांव निवासी छोटू कुमार सुबह के समय खेत पर गया था. खेत से लौटने के क्रम में रास्ते में एक सांप ने उसके पैर में काट लिया. जिससे वे वहीं पर बेहोश हो गया. इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर आया. जहां चिकित्सक के द्वारा उपचार किया गया. आपसी विवाद में महिला के साथ मारपीट बांका. सदर थाना क्षेत्र के मधोड़ा गांव में आपसी विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट की गयी. जख्मी महिला सुनीता देवी पति डब्लू पंजियारा ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर गांव के पंचू पंजियारा ने घर में घुसकर मारपीट किया. जिसमें उक्त महिला जख्मी हो गयी. वहीं जख्मी महिला के द्वारा मामले की शिकायत पुलिस से की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन