ट्रैक्टर के फार में फंसने से युवक हुआ जख्मी

ट्रैक्टर के फार में फंसने से युवक हुआ जख्मी
अमरपुर. भिखनपुर गांव के समीप बहियार मेंं रविवार को खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर के फार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया. परिजनों ने जख्मी भिखनपुर गांव निवासी प्रियांशु कुमार को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया, जहां चिकित्सक ने जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार किया. जख्मी ने बताया कि वह अपने खेत की ट्रैक्टर सेे जुताई कर रहा था. मिट्टी हटाने के दौरान उनका एक हाथ ट्रैक्टर के फार में फंस गया. इससे हाथ की एक उंगली फ्रेक्चर हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










