टीकाकरण अभियान के लिए कार्यशाला का हुआ आयोजन

Updated:
विज्ञापन
टीकाकरण अभियान के लिए कार्यशाला का हुआ आयोजन

टीकाकरण अभियान के लिए कार्यशाला का हुआ आयोजन

विज्ञापन

बौंसी. प्रखंड सभागार में शनिवार को नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी हर्ष पराशर और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया. कार्यशाला के दौरान पीसीआई भागलपुर के डीसी आनंद कुमार तथा बांका के डीसी रमेश कुमार ने जानकारी देते हुए निर्देश दिया कि जीरो डोज श्रेणी में आने वाले सभी बच्चों को शत-प्रतिशत टीकाकृत करना सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने बताया कि यह पहल बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए अत्यंत आवश्यक है.अधिकारियों ने जानकारी दी कि बौंसी प्रखंड में फिलहाल टीकाकरण से इंकार करने वाले बच्चों की संख्या मात्र 3 रह गई है, जो अभियान की सफलता को दर्शाता है. इसे शून्य तक लाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को जागरूकता और संवाद पर विशेष जोर देने को कहा गया.इस कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, शिक्षा विभाग, जीविका एवं पंचायती राज संस्थाओं के अधिकारियों ने भाग लिया और समन्वित प्रयासों पर बल दिया. बैठक में एलएस, जीविका के सीएनआरपी, कम्युनिटी मोबिलाइज़र, आशा कार्यकर्ता, आशा फैसिलिटेटर तथा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सागर कुमार झा भी उपस्थित थे. कार्यशाला के अंत में सभी विभागों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि किसी भी बच्चे को टीकाकरण से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा और बौंसी प्रखंड को पूर्ण टीकाकृत क्षेत्र बनाने की दिशा में तेज़ी से कार्य किया जाएगा.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन