महिला के शरीर पर ब्लेड से किया जख्मी, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 03 Jun 2024 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
महिला के शरीर पर ब्लेड से किया जख्मी, प्राथमिकी दर्ज

महिला के शरीर पर ब्लेड से किया जख्मी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

प्रतिनिधि बाराहाट थाना क्षेत्र के लीलाबरन गांव की एक महिला के शरीर पर ब्लेड से वार कर जख्मी कर दिया गया है. घटना को लेकर बाराहाट थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जानकारी के अनुसार लीलाबरन गांव की सुशीला देवी पति स्व.अमृत दास ने बाराहाट थाना में लिखित आवेदन देकर कहा है कि उनके पति की मृत्यु 10 वर्ष पूर्व हो चुकी है. इस क्रम में बौंसी थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव निवासी नंददेव दास के साथ वह पति-पत्नी बनकर रह रही थी. नंददेव दास द्वारा महिला को बहला फुसलाकर छह कट्ठा जमीन बेचवाकर रुपया अपने पास रख लिया. कुछ दिन तक वह साथ में रहने लगा. बीते 30 मई की रात महिला अपने घर लीलाबरन में नंददेव दास के साथ थी. इसी दौरान महिला जब नींद में थी तो नंददेव दास ने महिला के शरीर पर कई बार ब्लेड से हमला कर दिया, शोर करने पर पुत्र जगा तो आरोपी वहां से फरार हो गया. पीड़िता ने 112 नंबर डायल की. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जख्मी महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट में उपचार के लिए भर्ती कराया. पीड़िता ने बौंसी थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव निवासी नंददेव दास को आरोपी बनाया है. थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि एक महिला के साथ मारपीट के मामले को लेकर दिये गये आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन