बोरे में बंद तैरता मिला महिला की सिर कटी लाश

बांका के संग्रामपुर गांव के पास घोरिया बांध में वीभत्स अवस्था में एक महिला का शव सोमवार को बोरा में बंद तैरता हुआ मिला
बांका के संग्रामपुर गांव के पास घोरिया बांध में वीभत्स अवस्था में एक महिला का शव सोमवार को बोरा में बंद तैरता हुआ मिला. महिला के शव से सिर, पैर व हाथ गायब है. प्रथम दृष्टया शव को देखने से प्रतीत होता है कि तेज हथियार से खौफनाक तरीके से महिला की हत्या की गयी है. हत्या के बाद शव एक बोरे में बंद पानी में फेंक दिया गया. घटनास्थल पर पुलिस को खून के धब्बे, डिस्पोजल ग्लास, सिगरेट का पॉकेट सहित अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुए हैं. आशंका है कि नशा के बाद हत्या की गयी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




